दिनांक 04-4-2024 (गुरूवार) को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व मण्डलायुक्त, झांसी बिमल कुमार दुबे के संयुक्त निर्देशन में अन्तरार्ज्यीय सीमावर्ती जनपद मध्य प्रदेश के जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त नवीन सभागार, झांसी में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।
इस समन्वय बैठक में मध्य प्रदेश के सागर जोन, चम्बल जोन, ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक व सागर, ग्वालियर, छतरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक सहित मण्डलायुक्त, सागर, ग्वालियर, मुरैना द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। म0प्र0 के ही जनपद सागर, अशोक नगर, भिण्ड, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी व दतिया के जिलाधिकारीगण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तर प्रदेश की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन कानुपर, पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी व झांसी, जालौन, ललितपुर के जिलाधिकारीगण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, झांसी, जालौन, ललितपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सवर्प्रथम मण्डलायुक्त, झांसी द्वारा उपस्थित समस्त जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण का स्वागत किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निवार्चन-2024 में आपसी समन्वय को बहतर बनाये रखने के निदेर्श दिये गये। शराब की तस्करी, अवैध शराब के निष्कासन/परिवहन पर पूर्ण प्रतिबन्धित किये जाने के निदेर्श दिये गये। चुनाव के दौरान निवार्चन गतिविधियों के संचालन एवं एक दूसरे के अपराधियों के सम्बन्ध में परस्पर कायर्वाही करने में मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा समन्वय स्थापित करने पर अपनी-अपनी सहमति दी गयी। विशेषतः ऐसे गैंग जो सक्रिय है, उनकी वतर्मान गतिविधियों पर विशेष रूप से नज़र रखने हेतु भी निदेर्श दिये गये। ऐसे औद्योगिक इकाईयां जिनमें इण्डस्ट्रीयल स्पिलिट होता है, उनपर भी नजर रखा जाना आवश्यक है, जिन जनपदों पर नदी का बाडर्र लगता है, उनके घाटों का आडिट करने तथा समस्त मल्लाहों और नाविकों को चिन्हित करते हुए नौकाओं में जी0पी0एस0 टैगिंग किये जाने पर विशेष बल दिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा यह भी कहा है कि ग्राम स्तरीय इन्टेलीजेन्सी की मशीनों को गेयरअप किया जाये, जिसमें ग्राम स्तर पर सभी कमर्चारियों को संवेदनशीन बनाया जाये। चूंकि अलग-अलग चरणों में चुुनाव हो रहे है, अतएव दोनों प्रदेशों के जनपद अपने-अपने जिले के नाकों, चैकीयों, निगरानी हेतु बनाये गये बैरियसर् पर फोर्स के डिपलायमेंट पर बैठक में परस्पर विचार किया गया। मध्य प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
———————-
Related Posts
Add A Comment